जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गरीब छात्र-छात्राओं को वितरित की शिक्षण सामग्री

जबलपुर दर्पण। शिक्षा सबको उद्देश्य को लेकर स्व. अधिवक्ता हिमांशु जोशी सेंधवा की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर रीएनमेट आर्गनाइजेशन द्वारा पिछड़ी बस्ती बैन व चौधरी मोहल्ला में बेसहारा गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षण साम्रगी स्कूल यूनीफॉर्म, कॉपी-किताब, पेन, पेंसिल का वितरण किया गया। तद्रोपरांत स्व. अधिवक्ता हिमांशु जोशी सेंधवा की आत्मा की शांति हेतु मौन धारण कर प्रार्थना की गई।इस अवसर पर रीएनमेट ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अक्षिता सक्सेना, अनुश्री सक्सेना, आस्था ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार हाजी मुईन खान, स्वाति जोशी, स्वीटी जोशी, यश जोशी, सागर जोशी, ज्ञानचंद पटेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



