रभावित परिजनों के लोगों से नहीं मिले सीएम, आक्रोशित लोगों ने खंडवा हाईवे पर किया चक्काजाम
हरदा। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को पटाखा फैक्ट्री के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद उन्होंने बीस मिनट तक निरीक्षण किया। वहां से लौटते समय वे हादसे से प्रभावित परिवारों के लोगों से नहीं मिले। कुछ लोगों ने सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश तो, पुलिस ने पीड़ित परिवारों के लोगों को डंडे से पीटा गया तथा प्रभावित परिवारों को खदेड़ दिया। इससे लोग नाराज़ हो गये। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें हटाया। किसी तरह सीएम की कार आगे निकल गई। गुस्साई महिलाएं, पुरूष,युवा और बच्चों ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए।
गुस्साएं महिलाएं और पुरुष ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि हमें सीएम से नहीं मिलने दिया। पुलिस प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से यह कह दिया था सीएम स्वयं प्रत्येक पीड़ित परिवारों के लोगों से मिलने आयेंगे और समस्या सुनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएम के जाते ही प्रभावित परिवारों के लोगों ने नर्मदापुरम खंडवा हाईवे पर सड़क पर बैठ कर धरना देना शुरू कर दिया। हाईवे पर जाम लग गया। पटाखा फैक्ट्री के ब्लास्ट से परिवारों के घर उजड़ गए हैं। रहने को छत भी नहीं रही। इस पर बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष युवा और बच्चों ने मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए। धरने में बैठी महिलाएं रो रहीं थीं, किसी का आशियाना उजड़ गया तो किसी का परिवार के लोग जिंदगी से छोड़ चल बसे।