जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कमीशन खाने गए भाजपा में अन्नू : जतिन राज

जबलपुर दर्पण। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज, विधानसभा अध्यक्ष सचिन वाजपेई एवं पूर्व पार्षद संजय राठौर के संयोजन में महापौर जगत बहादुर अन्नू की श्रद्धांजलि सभा गुलौया चौक पर की गई। इस सभा में कांग्रेस जनों ने नोटों की माला पहनकर अन्नू सिंह को श्रद्धांजलि दी ।पार्षद अमरीश मिश्रा,सौरभ शर्मा, हर्षित यादव, मनीष पटेल ने आरोप लगाया है कि जगत बहादुर अन्नू सिर्फ कमीशन खाने पैसों की लालच में अपनी मातृ पार्टी से दगा करके भाजपा में शामिल हो गए है। कांग्रेस जनों ने आरोप लगाया है कि अभी हाल में नगर निगम की 300 करोड़ की सड़कें पी.डब्ल्यू.डी. बना रही थी। जिस कारण अन्नू सिंह का कमीशन खत्म हो रहा था। और भी ऐसे कई फंड है जो नगर निगम में ना आकर अन्य सरकारी संस्थानों में जा रहे थे।जिससे अन्नू सिंह बहुत व्याकुल थे। यदि अन्नू सिंह सेवा का भाव रखते हैं तो कभी संस्कारधानी के मतदाताओं के आशीर्वाद का यूं ही अनादर नहीं करते।अन्नू सिंह भगवान श्री राम की भक्ति का दिखावा कर रहे हैं बल्कि उनके मन में मां लक्ष्मी की लालसा है।कांग्रेस जनों ने अन्नू के पोस्टर के मुंह पर कालिख पोत कर नोटों से श्रद्धांजलि दी।आज की सभा लगभग 3 घंटे चली। इस दौरान अभिषेक चौकसे, सतीश तिवारी, सलिल चौकसे, कपिल भोजक, रूपेश मिश्रा, भानु यादव, सचिन रजक, घनश्याम महोबिया,गुड्डू वाल्मीकि, सादाब मंसूरी, जवाहर अली, सोनू कुकरेले ,अचलनाथ चौधरी, पंकज पटेल, रुक्मणी गोटिया, दुर्गा परोहा ,रूपेश पाठक, विवेक जैन, पार्षद लखन प्रजापति, लकी गुप्ता, फमू उस्मानी, जीतू केवट, वीरू सेन, लतीफ खान, बादल पंजवानी, सुधीर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page