स्व योगेंद्र योगी (योगी भैया) की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन


जबलपुर दर्पण। कल्चुरी होटल सिविल लाइन में स्व. योगेंद्र योगी (योगी भैया) की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. योगेंद्र योगी (योगी भैया ) राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ प्रांत सेवा प्रमुख की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर योगी जी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य एवं उनके जीवन पर विचार गोष्ठी के आयोजन में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्ति किए गए।
पूर्व सैनिक संघ एवम लघु उद्योग भारती के पालक राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ प्रांत सेवा प्रमुख स्व.श्री योगेन्द्र सिंह योगी जी के पुण्यतिथि पर श्रधांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पूर्व सैनिक संघ द्वारा स्थान कल्चुरी होटल सिविल लाईन में आयोजित किया गया। इस आयोजन में न्यायधीश श्री एसपी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहां की श्री योगेंद्र सिंह जी, योगी जी एक बड़े पद पर होते हुए एक सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे वह समाज में ही नहीं उनका घर घर के चूल्हे तक अपना पन बना रखा था उन्हें हर घर में भाई और बेटे जैसा सम्मान प्राप्त था है योगी जी जब भी किसी दुखी को देखते तो उनके मन में हमेशा ही उनकी मदद के लिए तैयार रहते उनके पास यदि मदद के लिए कोई वस्तु ना हो तब भी वह यह सोचते कि किसी तरह इस इंसान का दुख में ले लूं जिससे वह अपना दुख भूल जाए ऐसी कई विचार है जो समाज के लिए हमेशा ही एक उदाहरण प्रस्तुत करते रहेंगे पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह जी ने कहां की योगी जी उनके जीवन के मार्गदर्शक हैं और वह उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर हमेशा ही समाज की सेवा निरंतर करते रहेंगे इसी श्रंखला में संघठन के संरक्षक ब्रिगेडियर विपिन त्रिवेदी जी श्री बीर सिंह जी इस कार्यक्रम में आभार प्रगट किया श्री महेंद्र सिंह ठाकुर जी ,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिंह जी, श्री रज्जन सिंह श्री बंसीधर जी यू.पी बिहार महासंघ,राष्ट्रीय स्वयसेवक से महेश जी वीरेन्द्र सिंह उजागर जी,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर जी, श्री विवेक सिंह जी श्री दलविंदर सिंह जी,अंशुमन शुक्ला, हिमांसु राय. श्री दिलीप सिंह ठाकुर जी, हरीश ठाकुर जी पुष्पराज सिंह चौहान जी सतीश सिंह राठौर जी जेसे गणमान्य व्यक्तियों के साथ कई सामाजिक संस्था के सदस्य इस विचार गोष्ठी में उपाथित रहे।
इस आयोजन में जबलपुर संस्कारधानी के केंट विधायक अशोक रोहाणी, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू ब्रिज, अभिषेक चौकसे (चिंटू) कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष द्वारा स्व योगेंद्र योगी की तृतीय पुण्य तिथि के अवसर पर भावपूर्ण श्रृद्वांजलि अर्पित की।



