जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बच्चों को पढ़ाई में न हो दिक्कत इसलिए हम हैं न फाउण्डेशन बांटी स्टेशनरी

जबलपुर दर्पण। शासकीय प्राथमिक शाला पडवार कला सूरतलाई स्कूल में हम हैं न फाउण्डेशन के द्वारा यहां पर अध्ययनरत बच्चों को अध्यापन कार्य के लिए शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। बच्चों को हम हैं न फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा कॉपी, शीश, पेसिंल, शॉपर्नर, स्केल, रबर आदि प्रदान किए गए, जिसे प्राप्त कर बच्चों के चेहरे में मुस्कान आई। इस मौके पर बच्चों ने कहानी सुनाई और गीत के माध्यम से सभी के मनमोहा। हम हैं न फाउण्डेशन के सदस्यों ने बताया कि उन्हें पडवार कला स्थित शासकीय स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी की आवश्यकता होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके तुरंत बाद फाउण्डेशन के द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई।
स्टेशनरी वितरण के दौरान हम हैं न फाउण्डेशन के आशीष विश्वकर्मा, संजय कुमार चौबे, शरद विश्वकर्मा, नीलम प्यासी, आयुष प्रशस्त्र विश्वकर्मा, रत्नेश राय, रंजीत विश्वकर्मा, आनंद सेन, सुनील मालवीय, जितेन्द्र श्रीपाल, शुभम वैद्य आदि ने बताया कि फाउण्डेशन के द्वारा निरंतर देश व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शासकीय स्कूल में अध्यनरत बच्चों की बेहतर शिक्षा-दीक्षा के लिए फाउण्डेशन के द्वारा स्टेशनरी का वितरण किया गया, ताकि कॉपी व अन्य शैक्षणिक सामग्री के आभाव में बच्चों को अध्यापन के कार्य में किसी भी तरह से परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88