खास खबरमध्य प्रदेशलाइफस्‍टाइलवायलर न्युज

…ताकि कोई भी बेजुबान परिंदे क्षेत्र में ना रह जाए प्यासे…

देशभर में कोविड-19 संंकमण से एक और लोग अपनी व अपनों की जान बचाने के लिए घरों में ही सुरक्षित रह रहे हैं, लोग अपनी व अपनों के परिवारों की स्वास्थ्य को लेकर लोग इन दिनों एक दूसरे से चर्चा करते हुए भी नजर आ रहे हैं,परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए दवाइयां सहित तमाम तरह के उपाय भी लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं,ताकि कोरोना वायरस की संंकमण से सुरक्षित रहा जा सके। वहीं दूसरी ओर इस भीषण गर्मी के मौसम के साथ साथ कोविड-19 संक्रमण के बीच बेजुबान पक्षीयों को क्षेत्र में जगह-जगह पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना निश्चित रूप से बड़ी चुनौती होती है। लेकिन इस चुनौती को शाहपुरा क्षेत्र के कुछ युवाओं द्वारा आसान काम कर दिखाते हुए क्षेत्र के चिन्हित स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखने व नियमित रूप से हर दिन पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अभिनव पहल करते हुए अनुकरणीय कार्य किया जा रहा है, जिसकी लोगों ने सराहना करते हुई कार्य को और आंगे भी जारी रखने की उम्मीद जता रहे हैं।

– घरों की छतों सहित बालकानी में पानी से भरे बर्तन रखने की कर रहे अपील।

जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर मैं बढ़ती गर्मी में परिंदों के लिए घरों के पास सहित आसपास के क्षेत्रों में दाना,पानी रखने की उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है मानिकपुर के युवाओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेजुबान पंछियों के लिए क्षेत्र के चिन्हित स्थानों में दाना पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पहल की जा रही है।बताया गया कि गांव के युवाओं द्वारा चलाई जा रही मुहिम में ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों के चिन्हित स्थानों पर पानी में बर्तन रखकर सकोरे बांधे जा रहें हैं। इस भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद करने की अपील युवा साथियों के द्वारा कि जा रही है। युवाओं ने सभी लोगों से अपने अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिए दाना, पानी रखने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश बागवान, दीनदयाल झारिया, सुखपाल ठाकुर, मीडियाकर्मी प्रदीप झारिया सहित अन्य युवा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88