जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री 6 अगस्त को वर्चुली करेंगे भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले सिहोरा रेलवे स्टेशन को साँसद राकेश सिंह के प्रयास से अमृत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है।

साँसद श्री राकेश सिंह ने कहा जबलपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों में सिहोरा रेलवे स्टेशन प्रमुख स्टेशन है जिससे बड़ी संख्या में रेल यात्री आवागमन करते है और लंबे समय से स्थानीय जनो की मांग रही है कि सिहोरा स्टेशन को विकसित किया जाये इस हेतु केंद्रीय रेल मंत्री जी से आग्रह किया था कि सिहोरा को अमृत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल किया जाए ताकि उसे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन बनाया जा सके और प्रसन्नता की बात है कि रेल मंत्रालय द्वारा सिहोरा को अमृत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है और आगामी 6 अगस्त को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वर्चुल माध्यम से इसका भूमिपूजन करेंगे।

साँसद सिंह ने कहा अमृत रेलवे स्टेशन योजना में शामिल होने के बाद सिहोरा स्टेशन में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं होगी और एक सुंदर, व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त रेलवे स्टेशन के रूप में सिहोरा स्टेशन पहचाना जाएगा।

साँसद सिंह ने सिहोरा स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में दी गई सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, रेल मंत्रीअश्वनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है और सिहोरा वासियों को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88