डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

पंजाब सरकार से हुई सुरक्षा में चूक पर जताया विरोध

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाकर जताई आपत्ति

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला डिंडौरी के तत्वावधान व मोर्चा जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू की अगुवाई में बुधवार को डिंडौरी जिले के शहपुरा सहित सभी विकासखंडों में मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भारी चुक हो गई थी, मोदी का काफिला 15 से 20 मिनिट रुका था। जिसके विरोध में डिंडौरी जिले के शहपुरा नगर के शहीद स्मारक के पास करौंदी,बरगांव,इंदौरी,डोभी,कंचनपुर,बिलगांव व गाड़ासरई सहित अन्य कस्बों से पिछड़ा वर्ग के लोग पहुंचे थे। जिन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुरजोर विरोध करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने कहा कि 5 जनवरी 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान सुरक्षा में गंभीर चूक हुई। जिसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है, पंजाब सरकार की इस घिनौनी साजिश का भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा घोर विरोध करता है। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व भाजपा पिवमो प्रदेशाध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में 12 जनवरी 2022 दिन बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं मण्डल स्तर पर मानव श्रृंखला बनाकर पंजाब की कांग्रेस सरकार का विरोध कर निर्णय लिया गया था। इसी तारतम्य में डिंडौरी जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान इनकी रही मौजूदगी

पिछले दिनों पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा डिंडौरी जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू, वरिष्ठ नेता व सीनियर एडवोकेट दयाराम साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ चक्रवर्ती, जिला महामंत्री नवीन चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विजय साहू गाड़ासरई, जिला मीडिया प्रभारी साहिल साहू, जय कुमार साहू गाड़ासरई, जिला कोषाध्यक्ष महेश सोनी, मंडल महामंत्री शहपुरा यशवंत ठाकुर, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार साहू, लोकधर साहू, हरीश साहू, विनोद साहू, विजय साहू बरगांव, टेकचंद साहू, राजाराम साहू, अनीष साहू, नेकलाल साहू, रवि साहू, राधेश्याम साहू, चैतन्य साहू, विपिन साहू ,आशीष साहू, अर्जुन साहू, राजा रूप नारायण बर्मन, बब्लू महाराज, सुदामा साहू सहित अन्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पहले तो मानव श्रृंखला बनाई फिर विरोध जताकर जमकर नारेबाजी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88