अमेरिका में पी एम मोदी के लिए होगा स्टेट डिनर

अमेरिका । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी की मेजबानी करते हुए यूएस स्टेट डिनर का आयोजन किया है। व्हाइट हाउस के सोशल सेक्रेटरी कार्लोस एलिस डो ने बताया कि स्टेट डिनर की देखरेख अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन खुद कर रही है जिल बाइडन के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने लिए कई लजीज पकवानों के साथ उनके पसंदीदा मिलेट्स के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विशेष मेहमान के लिए साउथ लॉन में हरे रंग से डेकोरेशन किया गया है और मेज पर केसरिया रंग के फूल होंगे, जो कि भारतीय ध्वज के रंग हैं।
पीएम मोदी के लिए आयोजित किए जाने वाले स्टेट डिनर पर कुछ महीनों से काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि हम मिशन सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत मिलेट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रहा है और दुनियाभर में इस साल को प्रोत्साहित कर रहा है, इसलिए मेन्यू में मसालेदार बाजरा को खास तौर पर शामिल किया गया है। यूएस फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने बताया कि रात्रिभोज के दौरान की नामी कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे।



