जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वस्थम् जयते फाउंडेशन के तत्वाधान में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। स्वस्थम् जयते फाउंडेशन के तत्वाधान में दिनांक 26/07/2022 को समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पार्श्वनाथ गेस्ट हाउस, गोपाल सदन के सामने, दमोहनाका में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर किया गया है। एक यूनिट रक्तदान बचा सकता है एनीमिया से ग्रसित, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चो की जान। रक्तदान करने हेतु रक्तदाता सोखना बिलैया अध्यक्ष स्वस्थम् जयते फाउंडेशन एवं सदस्य केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड मुंबई या 8305392976 पर संपर्क कर सकते है।



