जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
गुरुद्वारा मढ़ाताल में आयोजन

जबलपुर दर्पण। नववर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा मढ़ाताल में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया । इस मौके पर मशहूर रागी जत्था भाईसाब भाई जसप्रीत सिंह,सोनू वीर जी, दिल्ली सहित अनेक विद्वतजनों ने गुरुवाणी शब्द कीर्तन एवं कथा प्रवाह चलकर श्रद्धालुओं को रसासिक्त कर दिया प्रधान प्रताप सिंह विरदी, महासचिव गुरदेव सिंह रील, इंदरपाल सिंह सेहमी गुरप्रीत सिंह भाटिया एवं सेवादारों का विशेष योगदान रहा । कीर्तन दरबारों में गुरु का लंगर पंगत में वितरित किया गया।



