जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मंडी मदार टेकरी मे हुआ विशाल अफ्तार ए आम

जबलपुर दर्पण। पाक माह रमजान शरीफ का आज पहला जुमा है । इस मौके पर शहर की 100 से ज्यादा मस्जिदों व नमाजगाहो मे दोपहर देढ़ बजे जुमा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के पूर्व इमाम साहब ख़ुत्बा पढ़ेंगे तथा नमाजोपरान्त दुआएं मांगी जाएगी।

अफ्तार ए आम – उर्स सैय्यदा फातमा सलामुल्लहा अलेह के मौके पर हज़रत सूफी सय्यद गुल बाबा अशरफी के बाफैज़े रूहानी में मंडी मदार टेकरी समीपस्थ अशरफ नगर मे विशाल अफ्तार ए आम का एहतेमाम किया गया । हज़रत सैय्यद फहीम अशरफ जिलानी की सरपरस्ती मे आयोजित अफ्तार ए आम मे हज़ारों मुस्लिम बंधुओ ने शिरकत की। सांय मगरिब की अजान बुलंद होते ही हज़ारों की तादाद मे लोगों ने एक साथ अफ्तार किया। रोजा अफ्तार के बाद सामूहिक मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाजोपरान्त मुल्क की तरक़्क़ी खुशहाली की खास दुआएं मांगी गई। रात्रि मे तरावीह की नमाज के बाद सूफी सैय्यद गुल अशरफी कयामगाह में महफिलें सिमा का आयोजन किया गया। जिसमें क़व्वाल ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए। अक़ीदतमंदो ने सैय्यदा फातमा जहरा के कलाम पर दिल खोलकर नजराना पेश किया। देर रात्रि क़ुल शरीफ की फातिहा के बाद उर्स का समापन हुआ। गौसे किछोछा एकेडमी के सदर फारुख अशरफी, सेकेट्री अधिवक्ता आलमगीर अशरफी चौधरी , शाकिर अशरफी, मुनव्वर् हुसैन आदि ने अफ्तार ए आम एव उर्स मे शिरकत किये तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88