मोर मोरनी योगी बकी सब भोगी, योग ही जीवन का सत्य है।

जबलपुर दर्पण। सिहोरा तहसील के भदम कला पर 10 मार्च से 17 मार्च 2024 तक श्रीमत भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । भागवत कथा सप्ताहिक ज्ञान यज्ञ महापुराण महोत्सव में प्रथम प्रहर सुबह मंत्र उच्चारण के साथ पाठ। दूसरे प्रहर में दोपहर 2 बजे से हरीइच्छा तक प्रभु कथा वाचन कार्यक्रम किया जाता है। कथा व्यास सिहोरा से पहुंचे पंडित वीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज भागवत कथा में 14 मार्च को श्री कृष्ण लीला एवं कंस वध की कथा सुनाई। वही कथा सुनने क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्त, समाज बंधू,और गांव के महिला पुरुष सहित सैकड़ों लोग पहुंचकर कथा सुन कर पुण्य प्राप्त किया। वही सोमवती इतवारी लाल बर्मन ने भागवत कथा महोत्सव में क्षेत्रीय आस पास के लोगों और गांव के सभी भक्त, मित्र, बड़े बुजुर्ग और नारी शक्ति को धार्मिक भागवत कथा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया है।



