बसपा का राज्यपाल को के नाम ज्ञापन आज

जबलपुर दर्पण। बसपा की प्रेस विज्ञप्ति बतलाया है कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश के कोने-कोने में दलितों’ ‘आदिवासियों एवं अल्पसंख्यकों पर आए दिन हो रहे जघन्य अपराधों की बाढ़ सी आ गई है ख़ासकर दमोह जिला की ग्राम देवरान में दलितों की तिहरे जघन्य हत्या की घटना, भिण्ड जिले के रामगढ़ मे दलित बच्ची की निर्मम हत्या सहित प्रदेश की भाजपा सरकार मे हो रहे अन्याय अत्याचार के विरोध में माननीय इंजी रामजी गौतम साहब सांसद राज्यसभा जी के निर्देशानुसार बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में बसपा प्रदेश प्रभारी बाल किशन चौधरी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट जबलपुर के माध्यम से दिनांक 27/10/2022 को सुबह 12 बजे महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। अतः बहुजन समाज पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व शुभचिंतक साथियों से विनम्र अपील है कि निर्धारित समय सीमा पर घंटाघर दोपहर 12:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील जिला प्रभारी राकेश चौधरी मानक लाल गोटिया एडवोकेट लखन अहिरवार जिला अध्यक्ष बसपा जबलपुर जिला महासचिव राकेश समुंदरी एडवोकेट दिनेश कुशवाहा डॉक्टर सतपाल जानकी प्रसाद लक्ष्मण समुद्रे राजमणि साकेत सिकंदर भाई जान आनंद जयसवाल एडवोकेट रामराज राम लक्ष्मण चौधरी आदि ने अधिक से अधिक संख्या पर पहुंचकर ज्ञापन के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



