जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्रदास जी शास्त्री की पुण्यतिथि
जबलपुर दर्पण । श्री नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में श्री सनातन धर्म महासभा के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी रामचंद्रदास जी शास्त्री की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार 4 जून को प्रातः 10:30 से श्रीविग्रह का पूजन अर्चन, महाआरती, प्रसाद वितरण नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी नरसिंहदास जी महाराज वा पूज्य संतों के सानिध्य में होगी।
इस अवसर पर सभी भक्तों से नरसिंह मंदिर पहुंचकर अपनी भावांजलि देकर उनका शुभाशीष प्राप्त करने का आग्रह नरसिंह मंदिर गीताधाम भक्त मंडल परिवार ,श्री सनातन धर्म महासभा ने किया है ।



