डी एन जैन महाविद्यालय में सेवा पखवाडा अभियान का शुभारम्भ

जबलपुर दर्पण । डी एन जैन महाविद्यालय में सेवा पखवाडा अभियान का आरंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ एच एन मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया ज्ञातव्य है कि मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार सेवा पखवाडा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 17 सितंबर को महाविद्यालय की एन एस एस इकाई के स्वयं सेवकों एवं एन सी सी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से रैली निकाली जो कि महाविद्यालय से प्रारंभ हो विभिन्न मार्गों से भ्रमण कर पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। तत्पश्चात परिसर में साफ सफाई अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में प्रोफेसर अमित कश्यप (एनसीसी अधिकारी), प्रोफेसर अनुराग नामदेव (कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना) की भूमिका महत्वपूर्ण रही डॉक्टर शैलेष जैन डा शिखा ताम्रकार, प्रोफेसर रूपा कहार, प्रोफेसर शुभांगी गौतम, एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों का सहयोग उल्लेखनीय रहा।



