भगवान की प्राप्ति निर्मल मन से ही संभव है : पं. घनश्याम जी महाराज

जबलपुर दर्पण। श्रीहनुमत कुटी डुंगरिया में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अवसर पर कथा व्यास पं.घनश्याम खंपरिया जी महाराज ने भक्तो को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत प्राप्ति निर्मल मन से ही संभव है इस लिय मनुष्य को हमेशा मन निर्मल और विचार पवित्र रखना चाहिए।
यज्ञ संरक्षक बाल योगी श्रद्धा सरकार भास्करानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में बताया की संतो का संग और भागवत की कथा बड़े भाग्य से मनुष्य को प्राप्त होती है। भागवत कथा मन के मेल को साफ करती है मन को साफ करती हैं
श्री हनुमत कुटी की संचालक साध्वी विद्या बाई ने बताया की यज्ञ में सुबह रोज भगवान शंकर का रुद्राभिषेक होता है तथा शाम को कथा हो रही हैं और रोज भंडारा चल रहा है, तथा दूर दूर से संतो का आगमन हो रहा है यज्ञ में समस्त क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है आयोजन को सफल बनने के लिए समस्त ग्राम वासियों तथा क्षेत्र वासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।



