एसपी ने थाना में नया स्टाफ तो पहुंचाया, परंतु अपराध जस के तस हो रहे: क्षेत्रवासी

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा सिहोरा। तहसील के मझगवाॅ थाना अंतर्गत करीब 25 से 30 ग्राम पंचायत थाना क्षेत्र में सम्मिलित हैं। जिसमें प्रत्येक सप्ताह कोई न कोई घटना होती रहती है, पर निदान नहीं निकल पाता है। खनन, चोरी, सट्टा, जुआ, शराब तस्करी, गांजा तस्करी के कारोबार धड़ल्ले से चल रहे हैं। किसी भी प्रकार से अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे है। बल्कि अपराध बढ़ते जा रहे है। शासन प्रशासन अवैध कारोबारियों पर रोक नहीं लगा पा रही है। बल्कि क्षेत्र वासियों को अवैध कारोबारियों का आतंक झेलना पड़ता है। वही अवैध कार्यों पर बढ़ावा देखने मिल रहा है। हाल ही एक चोरी की घटना देर रात कूम्ही सतधारा के शारदा चौक में चोरी का मामला सामने आया है। मझगवाॅ थाना क्षेत्र अंतर्गत खभरा निवासी मुकेश श्रीवास पिछले कई वर्षों से इलेक्ट्रीशियन दुकान चला रहे थे। 26 जून की सुबह देखा गया की दुकान का ताला टूटा पड़ा है। सामान फैला हुआ है। चोरी के उपरान्त दुकान मालिक ने करीब 3 लाख का सामान चोरी होने का संदेह बताया है। क्षेत्र वासियों का बताना है कि कुम्ही सतधारा सहित आसपास कई जगह खनन, चोरी, सट्टा, जुआ, गांजा तस्करी, शराब तस्करी, जैसे अपराध पिछले कई महीनो से चल रहे हैं। पुलिस विभाग आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया। नहीं ठोस अपराधी पर कार्यवाही हो पाई है। जिससे क्षेत्रवासियों के द्वारा पुलिस विभाग को संदेह के घेरे में देखा जा रहा है।


