खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने परीक्षण हेतु आइसक्रीम और सत्तू के लिए नमूने

जबलपुर दर्पण। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज आकस्मिक निरीक्षण कर महानद्दा स्थित क्रीम बेल आइसक्रीम एजेंसी से मिलावट की आशंका पर वनीला एवं चॉकलेट फ्लेवर की आइसक्रीम के 2 नमूने परीक्षण हेतु लिये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार इसी क्रम में आज सदर स्थित बाबादीन किराना स्टोर से भी सत्तू का नमूना लिया गया। सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन की आकस्मिक जाँच की कार्यवाही जारी रहेगा। आज की कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, माधुरी मिश्रा एवं सारिका दीक्षित द्वारा की गई।



