कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्मार्ट रोड़ का किया निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने आज सुबह अचानक गोलबाजार पहुँचकर यहाँ स्मार्ट सिटी से चल रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये सड़क निर्माण के कार्य में गति लाने के निर्देश दिये। गोलबाजार क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया तथा इस ओर अधिक ध्यान देने की हिदायत नगर निगम के अधिकारियों को दी। इसके पहले कलेक्टर ने गोहलपुर क्षेत्र का भ्रमण भी किया और यहाँ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये । बाद में उन्होंने ग्वारीघाट पहुँचकर नर्मदा जयंती के मद्देनजर यहाँ की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया । इस दौरान कलेक्टर के साथ नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ एवं सीईओ स्मार्ट सिटी निधि सिंह राजपूत तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।



