अग्रवाल समाज द्वारा रोपे गए 101 पौधे…

सुखदुःख परिवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में 101 पौधे रोपे जाने के क्रम में जबलपुर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसमे अग्रवाल समाज के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, सचिव आनंद अग्रवाल एवं गोविंद अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति में 5 पौधे रोपे गए। साथ ही समाज के लोगों द्वारा अस्पताल में विजिट कर सामाजिक स्तर पर यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर श्रीमती गायत्री अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आशालता अग्रवाल, एन डी अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल बब्बा जी, डॉ विजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आर डी अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल के साथ साथ सुखदुःख परिवार के पवन तिवारी, भोलेशंकर सोनी, श्वेता सिंह, अनुज जैन, मनीष विश्वकर्मा, दौलत चौधरी, अमित चौधरी उपस्थित रहे।



