जबलपुर की महिला को दिल्ली महिला आयोग ने किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य महिला अयोग दिल्ली के द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न जिलों की प्रेरणा स्रोत महिलाओ सम्मान किया जाता है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डा,मुकेश जायसवाल ने बताया आम आदमी पार्टी देश में एक ऐसी पार्टी जो महिलाओं के प्रति उनके हक,अधिकार और समान के लिए समर्पित है। जबलपुर संस्कारधानी की शांति यादव का दिल्ली राज्य महिला आयोग के द्वारा सम्मान किया साथ ही 50 हजार रूपये समान राशि प्रदान की। डा जायसवाल ने कहा दुनिया में महिलाओं के बिना कल्पना करना भी मुश्किल आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं.अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं आज घर से बाहर निकलकर अपने हुनर को लोगों के सामने पेश कर रही समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त कर रही महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती उसे जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता। आज की प्रेस वार्ता में आशीष सिंह, मनीष शर्मा, मनोहर लाल जाटव, राजेश चतुर्वेदी सहित सम्मानित शांति यादव पुष्पा यादव उपस्थित रही।



