जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जॉर्ज डिसेल्वा वार्ड में घर-घर दस्तक दी पूर्व मंत्री बब्बू ने

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री हरेंद्र जीत सिंह बब्बू की अगुवाई में पश्चिम में परिवर्तन यात्रा आज कटंगा चौराहे से प्रारंभ हुई और विभिन्न मार्गो के साथ-साथ व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित करते पूर्व मंत्री बब्बू ने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र मैं विकास के नाम पर लोगों के साथ छल किया गया है जॉर्ज डिसेल्वा वार्ड मैं पश्चिम में परिवर्तन यात्रा के अंतर्गत लोगों से पूर्व मंत्री बब्बू ने संवाद स्थापित करते हुए पत्रक भेंट किया एवं व्यापारियों से आशीर्वाद लिया इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


