डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशस्वास्थ्य/सेहत दर्पण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग का जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर हर्ष सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग आर पी तिवारी, बीएमओ दीपेंद्र धुर्वे, सीईओ जनपद पंचायत एम एल धुर्वे मौजूद रहे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उपलब्ध डॉक्टरों की स्थिति, उपलब्ध दवाइयां, पैथोलॉजी की स्थिति, ओपीडी, आईपीडी, सहित अन्य मुद्दों की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी कक्ष, जनरल वार्ड, स्टोर कक्ष,आदि का मुआवना किया, उन्होंने जनरल वार्ड के मरीजों से चर्चा की और इलाज की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर हर्ष सिंह ने एसडीएम बजाग से रोगी कल्याण समिति की बैठक के बारे में जानकारी ली और समिति की बैठक आयोजित कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए, गॉर्ड की नियुक्ति के लिए टेंडर निकालने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्ष सिंह ने बीएमओ को अस्पताल में उचित वेंटीलेशन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में नियमित साफ सफाई को प्राथमिकता के साथ करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज एसडीएम कार्यालय बजाग का निरीक्षण किया, उन्होंने एसडीएम कोर्ट और तहसील कोर्ट का निरीक्षण करते हुए प्रचलित प्रकरणों की जानकारी ली। जिसमें राजस्व महाअभियान, नामांतरण, नक्शा तरमीम, बंटवारा सहित अन्य राजस्व मामलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरण फ़ाइल पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करते हुए अगले 15 दिन में मामलों पर अमल करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग श्री आर पी तिवारी, तहसीलदार एवं अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्राम तांतर में निर्माणाधीन जनमन आवास का निरीक्षण किया, उन्होंने हितग्राही श्री संतुराम के निर्माणाधीन आवास का निरिक्षण कर आवास निर्माण के लिए जारी राशि, निर्माण सामग्री आदि की जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि राशि सीधे बैंक खाता में हस्तांत्रित की जाती है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्राम सचिव, और उपयंत्री से जनमन आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को अक्टूबर माह तक शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए,बच्चों के टीकाकरण,लाड़ली बहना,आहार अनुदान योजना, आयुष्मान भारत कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य योजनाओं के लाभ सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह कलेक्टर हर्ष सिंह ने ग्राम तांतर में कुटकी और रमतिला फसल का अवलोकन किया, उन्होंने फसल उत्पादन और कृषि प्रगति की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page