इस लाठी प्रतियोगिता में स्माॅल वंडर्स स्कूल बना ओवर ऑल चैम्पियनशिप

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के निर्देशन के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ। विगत दिवस जिला स्तरीय लाठी प्रतियोगिता समपन्न हुई। ग्रीन वैली स्कूल में आयोजित की गई जिसमें जिले के कई स्कूलों ने भाग लिया। सभी आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का पदक परिचय दिया।
समस्त खिलाड़ियों ने कोच श्री रामकिशोर सोनी जी से प्रशिक्षण लिया और इस प्रतियोगिता में सफल हासिल किया। महिला सहयोगी आकृति वैश्य उपस्थित रहीं।
सफल खिलाडियों के नाम इस प्रकार है-
1.सारांश जैन – 43kg प्रथम स्थान
2.प्रदयुम सोनकर – 50kg प्रथम स्थान
3.कार्तिक पटेल – 55kg प्रथम स्थान
4.समृद्धि सोनी – 42kg प्रथम स्थान
5.खुशी केसरवानी – 64kg प्रथम स्थान
शाला के निर्देशिका श्रीमती पूनम अग्रवाल जी, प्राचार्य श्री विलियम डायस जी, उप प्राचार्य श्री अनिल रजक जी, जिन्होंने अपनी शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिए और इस ही तरह आगे भी उनके प्रदर्शन के लिए सराहना।



