दमोह दर्पण
दमोह के जिला पंचायत अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

दमोह। दमोह से जिला पंचायत के अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके साथ दमोह जिले के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल समेत बहुत से कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ले ली। रंजीता गौरव पटेल ने 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। और दमोह जिले से जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए। इसके पहले कांग्रेस पार्टी में थे।शुक्रवार को भोपाल में सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा की सदस्यता दिलाई। बड़ी संख्या में दमोह जिले के साथ कटनी जिले के भी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए।



