जबलपुर दर्पण

पूनम टांक प्रसिद्ध लहंगा व्यापारी का चयन हुआ 30 शो में

जबलपुर दर्पण । शहर में बहुत जल्द होने जा रहे 30 शो में नगर की प्रतिभाशाली लहंगा व्यापारी पूनम टांक का चयन हुआ आयोजकों ने बताया कि बहुत जल्द वो नगर की 30 महिलाओं के जीवन परिचय पर आधारित एक शो शुरू करने वाले है जिस में नगर की प्रतिभाशाली महिलो के जीवन परिचय के बारे में बताया जाएगा इसी क्रम में पहली महिला पूनम टांक का नाम आया है आयोजकों ने पूनम जी के बारे में बताया कि उन्होंने
एक गृहणी, पत्नी और माता के साथ एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बनाई है आप के पास आज खुद का बुटीक और लहंगा हाउस है जिसने न जाने कितने फ्रीलांसर को जॉब अवसर उपलब्ध करवाए है, और स्वयं भी एक प्रॉफिटेबल बिजनेस स्थापित किया है, आपकी यात्रा इतनी भी आसान नहीं थी एक महिला को सबसे पहले अपना घर परिवार देखना होता है, यह बात वो भली भांति जानती थी , उनके पति पहले बेंगलूर में रहते थे जहां उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, उनका वहां उनके साथ रहकर घर परिवार चलना ज्यादा जरूरी था, कुछ समय पहले आप वापस जबलपुर आए वर्तमान में आप दोनों जबलपुर में ही बस गए है, पूनम को बचपन से फैशन और डिजाइनिंग में काफी रुचि थी जिस लिए उन्होंने इसे ही अपना करियर बनाने का सोचा पहले उन्होंने घर से ही अपनी शुरुवात करी, क्यूंकि उनकी पहली प्राथमिकता हमेशा अपना परिवार रहा तो उन्होंने घर से ही अपना बुटीक चालू किया, उन्होंने कुछ नए डिजाइन और स्टाइल के कपड़े बनाए जिसे उनके रिश्तेदारों ने काफी सराहा, इसी प्रकार संघर्ष करते करते और छोटी छोटी बचत कर के 1 लाख की पूंजी से उन्होंने लहंगास बाय पूनम फैशन की स्थापना की जिस में उन्होंने साइड लहंगा और लहंगे की वाजिब रेंज रखी जिसे ग्राहकों ने काफी सराहा, आज उनके शॉप में न केवल लहंगा बल्कि नवजात शिशु के भी काफी अच्छे कलेक्शन उपलब्ध है उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि यदि महिला चाहे तो वो अपना घर परिवार संभालते हुए खुद का व्यापार भी कर सकती हे और लोगो को रोजगार भी दे सकती है, उन्होंने छोटे स्तर से शुरू कर के आज काफी बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया हे वे न केवल व्यापारिक रूप से लोगो की मदद करती हे साथ ही साथ सामाजिक स्तर भी उन्होंने काफी योगदान दिया है ओमी एंटरटेनमेंट एवं नगर के कई सामाजिक प्रोग्रामों में उनके लहंगा के कलेक्शन का स्पॉन्सर रहता है,उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि यदि मन में जुनून और लगन हो तो कोई भी गृहिणी अपने सपनों को हकीकत में बदल सकती है। सभी महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88