जामगांव में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मण्डला। जामगांव में पूर्व विधायक शिवराज शाह शिवा भैया व भाजपा मण्डल अध्यक्ष भरत यादव एवं राजेन्द्र ठाकुर मण्डल उपाध्यक्ष की मौजूदगी में 36 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा सरकार की विकाश कार्यो और उपलब्धियों से प्रभावित होकर सभी कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केरेगांव से 13 और जामगांव क्षेत्र के आसपास के 23 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। इन कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थामा – विमलेश साहू , अर्जुन साहू , दीपक साहू , रंजीत यादव , ओमप्रकाश यादव , अभिषेक साहू , श्रवण यादव , शरद साहू , रामप्रसाद साहू , बसंत कुर्वेति , ओमप्रकाश यादव , घनश्याम भोरिया ये सभी कार्यकर्ता भाजपा के नेता जिलेसिंह साहू के कहने पर केरेगांव से जामगांव आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जामगांव क्षेत्र से परमानंद जंघेला , संजय जंघेला , राजेश प्रसाद साहू , बैशाखू यादव , राजेन्द्र पन्द्रों , गणेश भाँवरें , चंद्रप्रकाश मरकाम , खुब्बी लाल मरकाम , चिरौंजी लाल भोरिया , संतोष देशराज , नारायण प्रसाद जंघेला , अनुराधा कुडापे , काशीराम साहू , शंकर दास , संतुलाल सोनवानी , गनारास धुर्वे , ओमप्रकाश भाँवरें , ज्ञानप्रकाश उइके , शिवराम चौरे , संतोष परते , ललित ठाकुर , संतोष देशराज इन सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शिवराज शाह शिवा भैया एवं मण्डल अध्यक्ष भरत यादव , मण्डल उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर की उपस्तिथि में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भरत यादव भाजपा मण्डल अध्यक्ष चिरईडोंगरी द्वारा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया गया एवं शिवराज शाह शिवा भैया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओ की पार्टी है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है जिसके कार्यकर्ताओ की संख्या 11 करोड़ है। भाजपा में अंत्योदय पर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं लाभ पहुचाने का कार्य भाजपा करती है। भाजपा में हर वर्ग के लोगो को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। 15 साल की भाजपा शासन में तेजी से विकास हुआ है और मध्यप्रदेश समृद्ध हुआ है। मप्र बीमारू राज्य से सुचारू और विकाशसील से समृद्ध मध्यप्रदेश गढ़ने का कार्य माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने किया है। 15 महीने की कुशासन में जनहित की योजनाएं बन्द पड़ी रही सिर्फ ट्रांसफर उद्योग जमकर चला है एक कर्मचारी का 4 जगह ट्रांसफर किया गया और कांग्रेस ने ट्रांसफर उद्योग से जमकर रुपये कमाने का काम किया है आज भाजपा के शासन में विकाश तेजी से हो रहा है और सभी आत्म निर्भर बन रहे है किसानों की ऐसी को दुगुना करने का कार्य खेती को लाभ का धंधा बनाने का कार्य भाजपा की शिवराज सिंह चौहान ने किया है।



