अतिथि शिक्षक तमाम विसंगतियों से तंग आकर 2 अगस्त को सौंपेंगे ज्ञापन

मंडला। जिले के अतिथि शिक्षक अपनी तमाम लंबित मांगों के निराकरण के लिए 2 अगस्त सोमवार को सहायक आयुक्त, उप संचालक शिक्षा एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपेंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी है, कि मानदेय और भर्तियों में तमाम प्रकार की विसंगतियां बढ़ती ही जा रही हैं।जिनका निराकरण करने विभाग जानबूझकर सहानुभूति बरतना नहीं चाहता।इस संबंध में सहायक आयुक्त,डीईओ, कलेक्टर के नाम तथा नियमितीकरण की वर्षों लंबित मांग के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
जिले के समस्त अतिथि शिक्षकों से अपील की गई है, कि सोमवार 2 अगस्त को 1:00 बजे सहायक आयुक्त कार्यालय तिराहे में एकत्र होकर ज्ञापन में भागीदार बनेंगे।


