1 जनवरी, नये साल के उपलक्ष्य में देव श्री संत रेवा आश्रम में भक्तों का लगेगा तांता

जबलपुर दर्पण। पूज्य बड़े भैया डॉ. अनिल शास्त्री के सानिध्य में खामघाट में एक दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण, रुद्राभिषेक, और दिन भर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष रूप से दाल बाटी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती भारती मधुसूदन पालीवाल ने गुरु परिवार, भक्त मंडल, और समस्त क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में पधारने का आग्रह किया है।
पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” और पूज्य “जिज्जी” की कृपा से यह कार्यक्रम 1 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 के आगमन को शुभ मानते हुए धार्मिक अनुष्ठान करना है।
यह आयोजन देव श्री संत रेवा आश्रम, खामघाट नर्मदा जी के दक्षिण तट पर स्थित आश्रम में होगा। इस कार्यक्रम में सभी भक्तों और परिवारों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।



