पचपेढ़ी में सूने घर पर बड़ी वारदात,रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी के मकान से 20 लाख के जेवरात चोरी

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । समीपस्थ ग्राम पचपेढ़ी में एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया है । रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामाधार चौबे के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया । घटना का पता तब चला जब पड़ोसी ने घर का चैनल गेट टूटा हुआ पाया और घर मालिक को जानकारी दी ।
रामाधार चौबे ने पुलिस को बताया कि वे 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर को तालाबंद कर इलाज कराने जबलपुर गए थे । घर के मुख्य दरवाजे और चैनल गेट सहित सभी कमरों पर ताले लगाए गए थे । 19 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे पड़ोसी भल्लू झरिया का फोन आया कि घर के बाहर का गेट बंद है, लेकिन अंदर के चैनल गेट का कुंदा टूटा हुआ है और गेट खुला पड़ा है ।
रामाधार चौबे अपने बड़े बेटे पंकज चौबे के साथ तुरंत जबलपुर से अपने घर पहुंचे । मैन गेट खोलकर अंदर घुसे तो दृश्य देखकर दंग रह गए । चैनल गेट का कुंदा पूरी तरह टूटा था, कमरों के ताले उखड़े हुए थे और अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था । हर कमरे में तवाही के निशान नजर आ रहे थे, जिससे साफ था कि चोरों ने बड़ी ही बारीकी से पूरे घर की तलाशी ली है ।
अलमारियों से गायब हुए कीमती सामान में एक सोने की बेंदी, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक गोल सोने का हार, रानी हार, सुई-धागा वाली जोड़ी, महिलाओं की सात सोने की अंगूठियां, पुरुष की एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन व पेंडल, सोने के टाप्स, ब्रेसलेट, झुमकी, मंचली, बच्चों की हाय चंद्रमा अंगूठी, चार सोने के कंगन, सात चांदी के सिक्के, चांदी का कर्धन, दो जोड़ी चांदी की पायलें, बोरा गसी, बिछिया, बच्चों की चांदी कर्धन तथा संतानसाते की चूड़ी जैसे पारंपरिक परिवारिक गहने शामिल हैं ।
रामाधार चौबे ने बताया कि ये सभी जेवरात पुराने उपयोग के हैं, जो शादी-ब्याह और पारंपरिक अवसरों पर पहनने के लिए सुरक्षित रखे थे ।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश तिवारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने घर का निरीक्षण किया । थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चोरी में शामिल चोरों का जल्द ही पता लगाया जाएगा । पुलिस ने तकनीकी जांच, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है ।
इस बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है ।
फिसतीश चौरसिया
उमरियापान । समीपस्थ ग्राम पचपेढ़ी में एक सनसनीखेज चोरी की घटना ने क्षेत्र के लोगों को हिलाकर रख दिया है । रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामाधार चौबे के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया । घटना का पता तब चला जब पड़ोसी ने घर का चैनल गेट टूटा हुआ पाया और घर मालिक को जानकारी दी ।
रामाधार चौबे ने पुलिस को बताया कि वे 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर को तालाबंद कर इलाज कराने जबलपुर गए थे । घर के मुख्य दरवाजे और चैनल गेट सहित सभी कमरों पर ताले लगाए गए थे । 19 नवंबर की सुबह लगभग 8 बजे पड़ोसी भल्लू झरिया का फोन आया कि घर के बाहर का गेट बंद है, लेकिन अंदर के चैनल गेट का कुंदा टूटा हुआ है और गेट खुला पड़ा है ।
रामाधार चौबे अपने बड़े बेटे पंकज चौबे के साथ तुरंत जबलपुर से अपने घर पहुंचे । मैन गेट खोलकर अंदर घुसे तो दृश्य देखकर दंग रह गए । चैनल गेट का कुंदा पूरी तरह टूटा था, कमरों के ताले उखड़े हुए थे और अलमारियों का सारा सामान बिखरा पड़ा था । हर कमरे में तवाही के निशान नजर आ रहे थे, जिससे साफ था कि चोरों ने बड़ी ही बारीकी से पूरे घर की तलाशी ली है ।
अलमारियों से गायब हुए कीमती सामान में एक सोने की बेंदी, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक गोल सोने का हार, रानी हार, सुई-धागा वाली जोड़ी, महिलाओं की सात सोने की अंगूठियां, पुरुष की एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन व पेंडल, सोने के टाप्स, ब्रेसलेट, झुमकी, मंचली, बच्चों की हाय चंद्रमा अंगूठी, चार सोने के कंगन, सात चांदी के सिक्के, चांदी का कर्धन, दो जोड़ी चांदी की पायलें, बोरा गसी, बिछिया, बच्चों की चांदी कर्धन तथा संतानसाते की चूड़ी जैसे पारंपरिक परिवारिक गहने शामिल हैं ।
रामाधार चौबे ने बताया कि ये सभी जेवरात पुराने उपयोग के हैं, जो शादी-ब्याह और पारंपरिक अवसरों पर पहनने के लिए सुरक्षित रखे थे ।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश तिवारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस ने घर का निरीक्षण किया । थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चोरी में शामिल चोरों का जल्द ही पता लगाया जाएगा । पुलिस ने तकनीकी जांच, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया है ।
इस बड़ी चोरी की घटना से ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है ।
फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे ।लहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे ।