भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने वैभव कुमार जैन को जबलपुर का जिला मीडिया प्रभारी किया नियुक्त

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ ने मध्यप्रदेश शासन की कार्यकारिणी में जबलपुर हाईकोर्ट के चर्चित अधिवक्ता वैभव कुमार जैन को जबलपुर जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत शर्मा और विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी के निर्देशन में लिया गया।
वैभव कुमार जैन को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति की घोषणा जबलपुर नगर अध्यक्ष प्रभात साहू की सहमति और जिला संयोजक राहुल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। श्री जैन को मीडिया प्रबंधन में उनकी विशिष्टता और कार्यक्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति से जिले में पार्टी की रणनीतियों को और अधिक प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह नियुक्ति पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है और श्री जैन के नेतृत्व में मीडिया प्रबंधन में नई दिशा मिल सकती है। इस निर्णय से जबलपुर जिले के अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है और सभी इस नए बदलाव का स्वागत कर रहे हैं।



