वी शाइन फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा प्लास्टिक रेसाइकिलइंग अभियान

जबलपुर। प्लास्टिक का बढ़ता चलन मानव सेहत के साथ पर्यावरण के लिए घातक बनता जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निरंतर यूजड प्लास्टिक का कलेक्शन किया जा रहा है। 12 फरबरी शनिवार को भॅवरताल गार्डन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ भारी मात्रा मे यूजड प्लास्टिक का कलेक्शन किया गया और रेसाइकिलइंग फैक्टरी मे भेजा गया। अध्यक्ष वैशाली धारिया के नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ नमिता शर्मा कार्यक्रम का संचालन किया! विभा तिवारी द्वारा शपथ दोहराई गयी। रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर अमेजिंग की अध्यक्ष राधिका वेहरे का सहयोग रहा। आकांक्षा सोनकर द्वारा आभार देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। फाउंडेशन के सदस्य शानू प्रधान, श्रेया प्रधान, कल्पना वासनिक, वंदना गायकवाड, डॉ. रूचि जायसवाल, राजेश मालवीय एवं चेतना मुवेल का योगदान रहा।


