विश्व पर्यावरण दिवस पर नशा मुक्ति केंद्र ने किया पौधरोपण, स्वक्षता का दिया संदेश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिव्यज्योति सोशल डेवलपमेंट सेंटर द्वारा संचालित शिवनिल नशा मुक्ति केंद्र डिंडोरी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नशा मुक्ति केंद्र डिंडोरी में मरीजों से उनके नाम के पौधे व जिले के आसपास के ग्राम घानाघाट,मडियारास सुखलोड़ी, भुरका आदि में विभिन्न प्रकार की पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था से देवराज कछवाहा, रितु सेन, अजय ठाकुर,राकेश पटेल, संदीप बिंगिया, नैना, नंदनी , हरिवती, व नशा मुक्ति के मरीज व ग्रामों में ग्रामवासियों की सक्रिय रूप से सहयोग रहा। सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही केंद्र के आसपास प्लास्टिक की साफ सफाई का कार्य भी किया गया व पॉलीथिन का उपयोग कम से कम करने की शपथ ली गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है, जिसे अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। कार्यक्रम में संस्था द्वारा बताए गए संदेश को ध्यान से सुना। पूरे कार्यक्रम क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक बनी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।
