डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की पहचान करने के लिए कोविड-19 चेक पोस्ट, अलर्ट जारी

बाहर से आने जाने वाले मुसाफ़िरों पर रखी जा रही है पैनी नजर।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के शहपुरा में शासन प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमण की पहचान करने के लिए चेक पोस्ट बनाया गया है। बताया गया कि कोरोना के संक्रमण के खिलाफ निपटने के लिए प्रशासन द्वारा शहपुरा के हाथी द्वार के पास एक चेक पोस्ट बनाया गया है। चेक पोस्ट में बाहर से आने जाने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी, साथ ही व्यक्ति की जानकारी संधारित की जाएगी।वही दूसरी ओर विशेष दल गठित कर चलानी कार्यवाही भी की जा रही है, सभी दुकानदारों को कोरोना के तेहत एहतियातन बरतने हेतु सभी कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए कहा गया है। चेक पोस्ट में मास्क का उपयोग करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। कुछ दुकानों पर कोरोना के खिलाफ सावधानियां न बरतने पर चलानी कार्यवाही करते हुए वसूली की गई। आने वाले राहगीर शहपुरा चेक पोस्ट से ही जिले में प्रवेश कर रहे हैं, इसमें युवकों की संख्या सर्वाधिक है, आने वाले युवकों में जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, शहडोल, मंडला, इंदौर ,भोपाल, सहित यूपी और महाराष्ट्र के लोग भी है, ऐसे लोगों में कौन किस शहर से आ रहा है, इसी को लेकर कोरोना चेक पोस्ट बनाया गया है। शहपुरा नायब तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे शहपुरा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया गया। कोविड-19 शहपुरा चेकपोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाई गई है, वही स्वस्थ विभाग द्वारा पुलिस बल की मदद से एक-एक यात्रियों पर नजर रखी जा रही है, और आने जाने वाले लोगों सहित स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88