शहर में गरबा आयोजनों की धूम, पावर ऑफ वूमेन ग्रुप ने की मां की आराधना

जबलपुर दर्पण। शारदेय नवरात्र के इस पर्व को संस्कारधानी जबलपुर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । हालांकि बड़े पैमाने पर गरबा के प्रोग्राम का आयोजन नहीं किया गया है। लेकिन अलग-अलग महिलाओं के समूह द्वारा गरबे का आयोजन किया गया है और इसी कड़ी में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पावर ऑफ वूमेन ग्रुप के द्वारा गरबे का आयोजन किया गया। कोविड प्रोटो कॉल को ध्यान में रखते हुए, इस आयोजन को संपन्न किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्षा सोनी, सुषमा शाही, अर्चना गुप्ता, शिरीन खान, हर्षिता जंघियानी, रीता तोलानी, की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर ग्रुप की एडमिन प्रियंका पोद्दार पटेल ने बताया, कि गरबे के जरिए मां की आराधना की जाती है। और फलाहारी व्यंजनों के साथ, मां के प्रसाद को सभी ग्रहण करते हैं। इस कार्यक्रम में पारुल, प्रतिमा, प्रीति, रीत, जयंती, रितु, हर्षना, मनीषा, शिल्पा, सुषमा, हर्षिता, रोशनी, पल्लवी, शिखा, सतप्रीत, शुभदा, मीना,कोरीना, ज्योति, दीपा, रीना,रक्षा सोनी, शिरीन खान,आकांक्षा, मनीषा, मीना, ममता, अमैशा संग सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।



