ट्रेड यूनियन का मिला अंतरराष्ट्रीय यूनियनों का समर्थन हड़ताल की पूर्व संध्या पर निकाला गया मशाल जुलूस

सीधी जबलपुर दर्पण। राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की पूर्व संध्या पर अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट वर्क्स मझगवा के गेट से लेकर पुलिस चौकी तक सीटू यूनियनों के नेतृत्व में मसाला जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सीमेंट मजदूर यूनियन एकता सीटू इकाई अल्ट्राटेक सीधी सीमेंट वर्क्स मझिगवां के अध्यक्ष व सीटू यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तेज प्रताप दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि ये 22वीं संयुक्त आम हड़ताल है जिसमे 40 करोड़ से ज्यादा लोग हिस्सेदारी करने जा रहे है, अपनी 18 सूत्रीय मांगों के साथ चेतावनी दें रहे है केंद्र सरकार तुरंत ही काली चार श्रम संहिताओं को वापस ले एवं 26 हजार न्यूनतम मजदूरी करने सहित नए श्रम से होने बाले नुकशान पर बातचीत प्रारंभ करें।
श्री दुबे ने बताया कि इस आम हड़ताल को दुनिया के ट्रेड यूनियनों का भी समर्थन है,इसका मतलब है कि अब ये राष्ट्रीय नही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखी जा रही हैं।
9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के दिन पूजा पार्क गायत्री मंदिर सीधी में स्ट्राइक सेंटर बनाया जाएगा जहा संयुक्त ट्रेड यूनियनों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, आशा,उषा यूनियन, सीमेंट यूनियन, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन व वैन मण्डल यूनियन द्वारा दोपहर 11:30 बजे से आम सभा आहूत की जावेंगी।उसके बाद वहां से रैली लेकर कलेक्ट्रेड पहुँच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज के मशाल जुलूस की अगुआई मझिगवा इकाई के अध्यक्ष तेज प्रताप दुबे ने की। मसाल जुलूस में इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद सिंह बघेल, महासचिव विक्रम सिंह, विभूतिभूषण शर्मा, संजीव कुमार मिश्रा ,दीप नारायण तिवारी, संपत्ति सोंधिया, रूद्र प्रसाद शुक्ला, बृजेश सिंह, नागेंद्र यादव, राजेश त्रिपाठी, ऋषि राज सिंह, उमाकांत तिवारी ,मनोज मिश्रा, नितेश मिश्रा सहित कारखाना के सैकड़ो साथी शामिल रहे।



