बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश

बीआरसी और जनशिक्षक ने प्राथमिक शाला तल्लाबोड़ी का किया आकस्मिक निरीक्षण

ग्रामीणों ने बताया शाला एक माह से बंद है

शाला के दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

जनपद शिक्षा केन्द्र परसवाड़ा के विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (BRC) श्री अरूण कुमार बिटले एवं जनशिक्षा केंद्र टंटाटोला के जनशिक्षक श्री आर के बल्ले ने 12 जुलाई को दोपहर 01.30 बजे शासकीय प्राथमिक शाला तल्लाबोड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाला बन्द पाई गई और शाला मे ताला लगा हुआ था। शाला मे पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्री संतोष मेश्राम एवं श्री ओमप्रकाश कटरे अनुपस्थित पाए गए। शाला में मध्याह्न भोजन भी बंद पाया गया।
बीआरसी एवं जनशिक्षक द्वारा इस संबंध में गांव के लोगों से जानकारी ली गई तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शाला लगभग 01 माह से बन्द है और शिक्षक भी शाला मे नही आते हैं। शाला मे 05 छात्र दर्ज हैं।
बीआरसी श्री बिटले ने
दोनो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न इस लापरवाही के लिए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। दोनों शिक्षकों को 14 जुलाई तक अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन शिक्षकों के विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88