सतना दर्पण
पानी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

सतना जबलपुर दर्पण। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूंद में बनी पोखरी में कुशवाहा परिवार के 11 वर्षीय एक बच्चे के डूब जाने से हुई मौत। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए पोखरी तरफ गए तो पानी में शव तैर रहा था जिस पर ग्रामीणों ने रामपुर बाघेलान थाने को सूचित किया जिसकी जानकारी होते ही रामपुर बाघेलान पुलिस आनन फानन कूंद गांव पहुंची और जांच में जुटी।



