मध्य प्रदेशसीधी दर्पण

अतिवृष्टी से कहीं घरों में घुसा पानी तो कहीं आवागवन हुआ बाधित

सीधी जबलपुर दर्पण । विकासखण्ड अन्तर्गत देर रात से हो रही बारिस से जहां लोंगों के घरों में पानी भर रहा है वहीं कई जगह आवा गवन प्रभावित हो रहा है।बतातें चले 16 जुलाई की रात से क्षेत्र में कई जगह हो रही बारिस लोंगों के लिए मुशीबत बन चुकी है ग्राम पंचायत चमराडोल के बसोर बस्ती के पास से बह रही पड़वारी नदी में बाढ़ से वहां निवासरत दर्जन भर लोंगों के घरों में पानी भर जाने के कारण वहां रखी सामग्री नष्ट हो गयी वहीं पास में बनी माध्यमिक शाला में पानी का भराव होने के चलते शिक्षकीय कार्य प्रभावित रहा।
इधर ढ़ोल बहने से आवागवन हुआ बाधित
नगर क्षेत्र मझौली में भी कई वार्डों में पानी की निकासी की उचित ब्यवस्था नही होने के कारण घरों में पानी भरने की समस्या होने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मौके पर पहुँच समस्या से निजात दिलाया गया जबकि वार्ड नम्बर 14 के छिदहा टोला में मझौली धनौली को जोड़ने वाले मार्ग का ढ़ोल बह जाने के कारण इस मार्ग का आवागवन बाधित हो गया है।

उचित मूल्य की दुकान में भरा पानी खाद्य सामग्री खराब
भारी बारिस के कारण शासकीय उचित मूल्य की दुकान नेबूहा में जहां राशन रखा था यहां जल भराव हो जाने से दुकान में रखा पूरा राशन भींग गया सुबह जानकारी मिलते ही विक्रेता द्वारा पहुँचकर राशन को ब्यवस्थित करने की कोशिस की गई लेकिन लगभग सारा राशन पानी में भींग जाने के कारण खराब हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88