छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पहाड़ी बुजुर्ग मुख्य सड़क बनी दलदल,कई जगह भरा रहता बरसात में पानी

टीकमगढ़ जबलपुर दर्पण । तहसील लिधौरा एवं जनपद पंचायत पलेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग की सड़कों पर कई जगह बरसाती पानी जमा होने से ग्रामवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पहाड़ी बुजुर्ग होते हुए चंदेरा और बम्हौरीकलां आने जाने वाले वाहनों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस जलभराव से दो पहिया वाहनों को डर रहता है कि कहीं बो इस दलदल में गिर न जाएं। और वहीं जलभराव से स्कूली बच्चों को इस पानी को पार करके स्कूल जाना होता है। यह स्तिथि सिर्फ एक जगह की नहीं बल्कि गांव में कई जगह बनी हुई हैं।
ग्रामीणों ने इस मामले में जिम्मेदारों पर हर काम में भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये हैं।क्षेत्रीय नेताओं के संरक्षण के बलबूते पर सरपंच,
सचिव,रोजगार सहायक मनमानी कर पंचायत की राशि को ठिकाने लगाने में जुटे हैं। नालियों की सफाई के लिए जो पैसा आता है उससे नालियों की सफाई नहीं हुई लेकिन इन जिम्मेदारों की जेब जरूर भरगई है।
वहीं इस जलभराव से मुहल्ले वासियों को इस बात का डर सता रहा है, की उनके घरों में संक्रामक बीमारी एवं जहरीले कीड़े न घुस जाएं।
इस पूरे मामले में जब सरपंच से दूरभाष पर जानकारी लेना चाही तो पहले तो उन्होंने फोन नहीं उठाया उसके बाद पुनः संपर्क किया तो मोबाइल बंद कर लिया।
बहरहाल अब देखना यह है कि, खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

इनका कहना

  • साहब पानी भरे होने से गंदगी और बीमारियां फैल रही है, कोई ध्यान ही नहीं दे रहा। -राजेश बंशकार ग्रामीण।
  • आपके द्वारा जानकारी मिली है। मैं तत्काल लोकल बॉडी को सूचित करता हूं। जल्द पानी निकलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
    संजय दुबे
    अनुविभागीय
    अधिकारी जतारा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88