जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भागवत महापुराण कथा का हुआ शुभारंभ

जबलपुर दर्पण डिंडोरी / शहपुरा। विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर बजरंग चौक बाजार मोहल्ला दुर्गा मंदिर मैं 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक हो रहे श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से खेरमाता मंदिर तक ले जाया गया कलश यात्रा में सामाजिक व्यक्ति एवं नन्हे बच्चे, महिलाएं सहित श्रद्धालु शामिल हुए और, बजरंग चौक बाजार मोहल्ला दुर्गा मंदिर मानिकपुर में कलश स्थापित कर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ वृंदावन से पधारे कथा प्रवक्ता पूज्य रूपाली किशोरी जी के मुखारविंद से भक्तों को रसपान कराया जाएगा दुर्गा मंदिर समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा श्रवण करने हेतु अपील की गई है, और कथा का आनंद लेने की भी अपील की गई है।, कार्यक्रम 2 अप्रैल को कलश यात्रा देव पूजन वासुदेव जीके द्वारा देवी भागवत महापुराण श्रवण 3 अप्रैल व्यास जन्मेजय यज्ञ मधु केटभ उत्पत्ति 4 अप्रैल देव दानव युद्ध देवी की महिमा कृष्ण अवतार 5 अप्रैल महिषासुर बद रक्तबीज से देवी का युद्ध 6 अप्रैल जगदंबा के नामों का इतिहास शक्तियों का वर्णन 7 अप्रैल व्यास जी के द्वारा शक्तियों का वर्णन 8 अप्रैल दीपों का वर्णन नदियों का वर्णन तुलसी विवाह 9 अप्रैल लक्ष्मी जी की महिमा मूल मंत्र की महिमा 10 अप्रैल व्यास जी द्वारा मणिदीप वर्णन चौसठ कलाएं नवरात्र विधि व्यास पूजन, दुर्गा सरस्वती का पाठ नित्य होगा, कन्या भोज सहित विशाल भंडारा का कार्यक्रम आयोजित होगा, अनिल पांडे जी महाराज वृंदावन, पंडित लालजी प्रसाद मिश्रा मानिकपुर, दुर्गा मंदिर समिति सदस्य, संतोष राय, गोपाल सरकार, अशोक बागवान, संतोष बागवान, कन्हैया बागवान, मुकेश असाटी, राजू असाटी, तेजी झारिया, गैंदलाल झारिया, नरेश बागवान, गिरवर झारिया, सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88