कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

कोतवाली के पास खूनी खेल ,मामूली विवाद में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, एक गंभीर

कटनी जबलपुर दर्पण । शहर की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली कोतवाली थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब देर रात चौपाटी क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महज कुछ ही कदमों की दूरी पर अपराधियों के एक समूह ने तीन युवकों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में गायत्री नगर निवासी 23 वर्षीय रोशन सिंह पिता गुलाब सिंह, 22 वर्षीय उत्कर्ष दुबे पिता राजा दुबे और 20 वर्षीय विनेश पिता शिवनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोशन सिंह और उत्कर्ष दुबे को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक विनेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में सागर, तातुली और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
वारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने चौपाटी और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोग घटना को लेकर भयभीत हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कटनी शहर के मध्यवर्ती इलाके में पुलिस थाना के निकट हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88