मुगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चल रहा सट्टा का कारोबार

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । विधानसभा के मुगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी का खेल बेखौफ चल रहा है यहां तक कि मध्यम वर्ग के लोग भी इस जाल में फंसते जा रहे हैं। यह न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि स्थानीय प्रशासन,पुलिस और समाज मिलकर इस पर ठोस कदम उठाएं वरना यह कारोबार पूरे इलाके को अपनी गिरफ्त में ले लेगा।
राजनेता भी हैं खामोश सवालों के घेरे में विपक्ष
आश्चर्य की बात ये है कि पक्ष और विपक्षी दल इस सामाजिक बुराई पर अब पूरी तरह खामोश हैं। अब बड़ा सवाल ये कि जब सत्ता में और विपक्ष दोनों ही खामोश हों, तो इस अवैध कारोबार पर लगाम कैसे लगे?
हर महीने की क्राइम मीटिंग रही बेअसर
पुलिस विभाग में अपराधों की समीक्षा के लिए बैठकें होती हैं। इन बैठकों में गतिविधियों से लेकर अन्य अपराधों की समीक्षा की जाती है। जिसमें आला अधिकारी अपराध रोकने के निर्देश देते हैं, लेकिन जुए-सट्टे पर इन निर्देशों का कोई असर नहीं दिख रहा है। इससे साफ है कि सट्टेबाजों को स्थानीय स्तर पर किसी न किसी स्तर पर संरक्षण मिल रहा है।मुगवानी गांव में खुलेआम बाजार में बैठकर सट्टा पट्टी खिलाई जा रही है इससे यह साबित होता कि स्थानीय सटोरियों में पुलिस का भय बिल्कुल नहीं बचा अब तो गांव के व्यक्ति भी खुलेआम पुलिस प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगा रहे हैं।



