हेल्मेट नहीं तो पेट्रोल भी,कितना सच ?

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । इस समय दो पहिया वाहन चालकों के लिए शासन प्रशासन के निर्देश शायद सिर दर्द ही साबित हो रहें हैं क्यों ?
प्रदेश भर के पेट्रोल पंपों पर स्लोगन लिखे गये हैं कि बिना हेलमेट के किसी को भी पेट्रोल नहीं दिया जायेगा यह शर्त या नियम बहुत ही अच्छा है,
लेकिन किंतु परंतु अगर मगर चूंकि जबकि के चलते बहुत से पेट्रोल पंपों से अभी भी आज भी बिना हेलमेट के ज़रूरत मंदों को पेट्रोल दिया जा रहा है क्यों ?
बहुत से पेट्रोल पंपों के ईर्द-गिर्द देखने को मिला रहा है कि कुछ लोग हेलमेटों को वाहन चालकों को उपलब्ध करा कर ।इस समस्या का समाधान खोजने नजर आ रहे हैं। आखिर पेट्रोल पंप ही ये नियम क्यों?? क्या सड़कों पर वाहन चालक बिना हेलमेट के ही अपने दो पहिया वाहनों को सड़कों पर दौडायें जा रहें, क्या वाहन चालकों खासकर दो पहिया वाहन चालकों के लिए वाहन चलते हुए सिर पर हेलमेट जरूरी है या सिर्फ पेट्रोल के लिए हेलमेट जरूरी है ये बात अपच सी है ? अब देखना ये नियम निर्देश कितने दिन तक लागू रहता है ?



