नरसिंहपुर दर्पण

गोटेगांव शांति समिति बैठक में पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । गोटेगांव पुलिस थाना अंतर्गत आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणेश चतुर्थी और ईद मिलाद उल नवी के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थाना प्रभारी प्रदीप सराफ ने बताया कि यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित की गई पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिए कि पंडाल के प्रमुख और वॉलंटियर का नाम व मोबाइल नंबर थाने में जमा किया जाए।पंडालों में टी.सी.कनेक्शन और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य होना चाहिए और पंडाल में 24 घंटे कम से कम 2 लोग मौजूद रहेंगे,अग्निशमन के लिए पानी और रेत की व्यवस्था हो,वही मूर्ति विसर्जन और जुलूस पर विशेष ध्यान दे विसर्जन के दौरान गहरे पानी में न जाने और तैराकों की मदद लेने की सलाह दी,जुलूस और कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखें।भड़काऊ नारेबाजी और गाने पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगे,झंडों में धातु की जगह लकड़ी या पीवीसी पाइप का उपयोग करें।पुलिस ने यह साफ किया कि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शहर में त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ आपसी सद्भावना के साथ मनाने पर जोर दिया इस दौरान बिहारी चादोरिया,पार्षद राजा ठाकुर, पार्षद मनीष जैन,रज्जाक खान ,वरिष्ठ पत्रकार शरद नेमा, सजू चौहान पत्रकार,चचल सिघई,नगर पालिका से सुनील भनारे,सुनील मटटू पुलिस विभाग से एसआई दिलीप सिंह,एसआई ऋषिराज रजक ,जयवती कुडापे,एएसआई विजय बैरागी,परसराम सिंह असैया,जयनारायण सेन,नितिन सिंह,सुमित जखमोला,विपिन दुबे,नीरज पटेल,सुखराम अहिरवार सहित सभी धामिक संगठनों के पदाधिकारी नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88