सतना दर्पण

भदनपुर–बराखुर्द मार्ग, जर्जर सड़कों पर दौड़ते भारी वाहन, प्रशासन मौन

मैहर जबलपुर दर्पण । भदनपुर से बराखुर्द जाने वाला मार्ग आज अव्यवस्थाओं की जीती-जागती तस्वीर बन चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो इस मार्ग का तुरंत मेंटिनेंस किया जाए या फिर भारी-भरकम वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग विभाग की चुप्पी से साफ है कि उन्हें जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।ग्रामीणों का आरोप है किलोक निर्माण विभाग मैहर की उदासीनता और ठेकेदारों से मिलीभगत की वजह से सड़कें पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं। लेकिन प्रशासन केवल जनता की आवाज दबाने में माहिर है, समस्याओं को हल करने में नहीं। लोगों ने तीखे शब्दों में कहा कि – “पूंजीपतियों के विश्राम गृहों में आराम फरमाने वाले अधिकारी, आम जनता के दर्द से मुंह मोड़ चुके हैं। मैहर प्रशासन खुद को गिरवी रख चुका है, तभी सड़कों की दुर्दशा पर आंखें मूंदे बैठा है।”ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो वे खुद ही भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाएंगे। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन जनता की आवाज सुनेगा या फिर हमेशा की तरह दमनकारी रवैया अपनाएगा?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88