हार्ट सर्जरी के लिए 20 बच्चे जबलपुर रवाना हुए

बालाघाट जबलपुर दर्पण। कलेक्टर मृणाल मीना के मागदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत 20 बच्चों को हृदय के आपरेशन के लिए मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर के लिए रवाना किया गया। इन बच्चों को बस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.परेश उपलप द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इद्रजीत भोयर, जिला प्रबंधक डीईआईसी राजाराम चक्रवृति, नर्सिंग आफिसर सह काउंसलर सीमा दीक्षित उपस्थित थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बताया कि 14 अगस्त को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हॉर्ट से संबंधित जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में डॉ. प्रिया प्रधान पीडियाट्रिक कार्डियोलाजी मुम्बई, डॉ. कुंजखेडे जबलपुर डॉ. अखिलेश दुबे डीएम कॉर्डियोलॉजी जबलपुर के द्वारा बच्चों की हृदय संबंधी अत्याधुनिक मशीनों द्वारा सघन जांच की गई थी। शिविर में 312 बच्चों का पंजीयन किया गया था जिसमें 52 बच्चे हार्ट सर्जरी के लिए चिन्हित किए गए थे। अभी प्राथमिक तौर पर 20 बच्चे हॉर्ट सर्जरी के लिए जबलपुर भेजे गए है।
ऑपरेशन के लिए भेजे गए बच्चों में काव्या आयु 3 वर्ष ग्राम लिंगा, नमन 3 वर्ष परसवाड़ा, लियान चैधरी 2 वर्ष पादरीगंज, रियाना ठाकरे 10 माह सिकंद्रा, सुमायरा 2 वर्ष नक्सी किरनापुर, वेदांत बिसेन 2.5 वर्ष टेंगनीकला वारासिवनी, अनमोल शरणागत 15 वर्ष, जरेरा, कियारा सोनवाने 5 माह तिरोडी, मीरा मडावी 4 वर्ष बागली, आकाश चैधरी 17 वर्ष पारसपानी, सुनीता नेवारे 1 माह देवरी, तुमेश्वरी साढे़ 3 साल रेंगाटोला, आदित्य मरठे 3 वर्ष लांजी, अवनी बाहे 5वर्ष परसवाडा, यश मरठे 8 वर्ष जराहमोहगांव, अवनी उके 16 माह लालबर्रा, सुभाष कुरील 8 वर्ष वार्ड 13 बालाघाट, कोपल गौतम 5 वर्ष समनापुर, रूद्र राउत 8 वर्ष कौलीवाड़ा, लावन्य खरे 3 वर्ष 6 माह उमरी कटंगी शामिल है। हृदय रोग से पीडित इन सभी बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क किया जाएगा।



