सतना दर्पण

धार्मिक नगरी चित्रकूट में संतों की बैठक, सतत विकास कार्यों पर दिए सुझाव

सतना जबलपुर दर्पण। संसदीय कार्यालय से जारी एक प्रेस बिज्ञप्ति में बताया गया है कि बैठक में संतों की तरफ से जो सुझाव दिए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से मां मंदाकिनी में आ रहे गंदे जल को रोका जाए, सीवर का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, सड़क के कार्य को दीपावली मेले के पहले -पहले पूरा किया जाए, अधूरे पड़े नाली के कार्य को ठीक कराया जाए, मल्टी लेवल पार्किंग व्यवस्था बनाई जाए, मंदाकिनी के रिक्त स्थानों पर घाट, सुलभ शौचालय, पार्किंग तथा आवागमन के लिए सड़क का निर्माण कराया जाए, साधु संतों को भी सरकार की योजनाओ के साथ जोड़ा जाए, जंगलों में साधना कर रहे हैं साधु संतों को संरक्षण दिया जाए, चित्रकूट के सभी तीर्थस्थलों में जन सुविधाएं बढ़ाई जाए, अमावस्या तथा दीपावली में मेले के लिए रिक्त पड़े भूखंडों में पार्किंग की व्यवस्था की जाए, अधिक से अधिक सुलभ शौचालय का निर्माण हो, चित्रकूट में स्वामी रामानंद चार्य जी की मूर्ति स्थापित करवाई जाए, कई ऐसे महत्वपूर्ण सुझाव संतों की तरफ से दिए गए। सांसद गणेश सिंह ने चित्रकूट के सतत विकास के लिए संतों के सभी बातों का स्वागत करते हुए उन्हें अस्वस्थ किया कि इन सभी सुझावों का अम्ल किया जाएगा और समय-समय पर सभी साधु संतों का परामर्श लिया जाएगा, सांसद श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाया है, “भगवान राम लोक” बना रहे हैं, प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से केंद्र सरकार द्वारा सतना-मैहर-चित्रकूट फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, जिसे बुंदेलखंड एक्सप्रेस से जोड़ा जाएगा जिसका निर्माण कार्य किया जा रहा है, चित्रकूट में भारत सरकार ने कई कार्य स्वीकृत किए हैं, मां मंदाकिनी को अविरल बनाएं बनाने के लिए पिंडरा के पास देवरी सागर का निर्माण किया जा रहा है, परिक्रमा पथ का नवीनीकरण किया जा रहा है, मल्टी पार्किंग सभी तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण एवं जन सुविधाएं बनाने का कार्य प्रारंभ है, पीलीकोठी से मोहकमगढ़ तक कंक्रीट फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, चित्रकूट को मुख्यमंत्री जी ने धार्मिक नगरी घोषित किया है, बहुत जल्द ही चित्रकूट के सारे धार्मिक कार्य पूरे होंगे और एक भव्य धार्मिक नगरी चित्रकूट दिखेगा।
बैठक में मुख्य रूप से पूज्य संत सनकादिक महाराज रामनरेश दास महारा सच्चिदानंद महाराज सीताशरण महार बलरामदास महाराज जानकीशरण महाराज सांसद गणेश सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडे, विनीता शिवहरे मंडल अध्यक्ष, साधना पटेल नगर पंचायत अध्यक्ष, श्यामदिन शर्मा, कार्तिकेय द्विवेदी, नीरज शर्मा, काशी त्रिपाठी, आशीष पटेल छोटू, महेश गुप्ता, विनीत त्रिपाठी, रविमाला सिंह पार्षद, अनिल जायसवाल डीआरआई, डॉ वरुण गुप्ता डीआरआई, महिपाल सिंह एसडीएम, कमलेश भदौरिया तहसीलदार, हिमांशु शुक्ला तहसीलदार, अंकित सोनी सीएमओ, अमित तिवारी इंजीनियर उपस्थित थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88