बालाघाट दर्पण
पुलिस थाना लालबर्रा में सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक

लालबर्रा जबलपुर दर्पण ।लालबर्रा थाना क्षेत्रान्तर्गत में होने वाले आगामी त्यौहार गणेश चतुर्थी और ईद मिलाद नबी पर्व की शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के विषय पर 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे थाना परिसर लालबर्रा में आयोजन समिति सदस्यों, शांति समिति सदस्यों व वरिष्ठ नागरिकों कि बैठक ली गई,जिसमें त्योहारों पर होने वाले आयोजनों पर शांति सौहार्द से त्यौहार मनाए जाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर सुझाव आदान-प्रदान किए गया।आयोजित बैठक में लालबर्रा तहसीलदार के.एल तेकाम,लालबर्रा थाना प्रभारी सुनील चतुर्वेदी एवं लालबर्रा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पत्रकाकारों सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



